फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में अब तक नहीं बनी सपा की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी, अध्यक्ष ने फिर दिया 15 दिन का समय

Mon, 09 Nov 2026 04:37 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी का संगठनात्मक ढांचा अब तक आकार नहीं ले पाया है। प्रदेश और जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का इंतजार लंबा होता जा रहा है, जबकि पार्टी चुनाव में मजबूती से उतरने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अभी तक समाजवादी के प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है। अब सपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर 15 दिनों में कार्यकारिणी गठन की बात कही है। समाजवादी पार्टी में पिछले वर्ष प्रदेश जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसके बाद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए।

विज्ञापन


26 सितंबर में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को सौंपी गई। इसके बाद से करीब डेढ़ महीना होने जा रहा है पर अभी तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है। जबकि विधानसभा चुनाव में पार्टी विधानसभा चुनावों में दमखम के साथ चुनाव में उतरने की बात कह रही है।

ये भी पढे़ं...देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीकी का कहना है कि कार्यकारिणी का गठन और विधानसभा चुनाव की तैयारियां साथ-साथ चल रही हैं। पंद्रह दिनों मे कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि कार्यकारिणी गठन के संबंध में कई बैठकें हो चुकी हैं, इस संबंध में कार्रवाई चल रही है, जल्द ही गठन हो जाएगा। चुनाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा। पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें