फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, 23 को सैलजा की मौजूदगी में निकलेगी पदयात्रा

Mon, 09 Nov 2026 04:23 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में आवाज उठाने की तैयारी में है। पार्टी इस मुद्दे को जन अभियान का रूप देते हुए लोगों से समर्थन जुटाएगी। इसके लिए नवंबर में हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही राज्यपाल तक अपनी मांग पहुंचाने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
congress flag - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन तैयारी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह के मुताबिक इसे लेकर पार्टी 10 से 30 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और नगर स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। 23 नवंबर को प्रदेश प्रभारी सैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय से लोकभवन तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान एकत्रित हस्ताक्षर राज्यपाल को सौंपकर आरोपों की जांच की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन


अभियान का पहला चरण 10 से 15 नवंबर और अंतिम चरण 25 से 30 नवंबर तक चलेगा। अंतिम चरण में जिला और महानगर मुख्यालयों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सांकेतिक अदालतें लगाई जाएंगी। इनमें भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर निशाना साधा जाएगा। अभियान के संचालन के लिए जिला और विधानसभा प्रभारियों को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें