प्रदेश में सैन्य धाम बनाने की घोषणा सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि उत्तराखंड में चार धाम तो हैं एक पांचवां सैन्य धाम भी है। बाद में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में सैन्य धाम बनाने की घोषणा की। मेयर ने नगर निगम क्षेत्र में इसे बनाने का ऐलान किया था।
बायो रेमेडीएशन प्रक्रिया से करेंगे कूड़े को खत्म
ट्रंचिंग ग्राउंड में खड़े कूड़े के पहाड़ को इंदौर की तर्ज पर बायो रेमेडीएशन प्रोसेस से खत्म किया जाएगा। मेयर ने बताया कि इसके लिए दो ट्रॉमल लगाए जा रहे हैं। जिसके जरिये रिफ्यूज ड्राइव फ्यूल और कंपोस्ट को कूड़े में से अलग किया जाता है।
बाकी बचे हिस्से की एचडीपीआई लाइनर जियोसिंथेटिक प्ले लाइनर आदि प्रोसेसिंग के जरिये कैपिंग कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि इंदौर ने इस तकनीक के जरिये करीब 40 साल पुराने कचरे का ट्रीटमेंट किया है। मेयर ने कहा कि कूड़े का पूरी तरह ट्रीटमेंट किया जाएगा ताकि भूजल गंदा न हो।
मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार से ट्रंचिंग ग्राउंड में सैन्य धाम के लिए सफाई शुरू करने जा रहे हैं। इसी माह के अंत में मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। सैन्य बहुल प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए यह चार धाम की तर्ज पर पांचवां धाम होगा।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर, नगर निगम