दिन के हिसाब से सभी जानकारी स्कूल की वेबसाइट
https://www.ssghorakhal.org/ पर दी गई हैं। बता दें कि इसमें कक्षा छह के लिए 195 छात्र और 21 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। कक्षा छह में कुल 65 सीटों पर छात्र और सात सीटों पर छात्राओं का चयन होना है। वहीं, 9 वीं कक्षा के लिए करीब 60 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इसमें कुल 20 सीटों पर दाखिले होने हैं।
इस बार 18 केंद्रों में 9316 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 1517 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी थी। प्रवेश परीक्षा के लिए 10833 छात्र छत्राओं ने आवेदन किया था जिनमें 8449 छात्र और 2390 छात्राएं थी। जिसमें से 1958 छात्राओं और 2400 छात्राओं ने आवेदन किया था।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित सेंटर में 837 बच्चों ने परीक्षा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में पास होने वाले छात्र-छात्राओं का मेडिकल के आधार पर चुनाव होगा।
यहां देखें परीक्षा परिणाम:
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2020/01/31/k-at-ginti_5e34001e08363.pdf