फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से जुड़े हैं सहारनपुर दंगे के तार

Wed, 06 Aug 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों सहारनपुर में हुई हिंसा के तार रुड़की के भगवानपुर के एक गांव से जुड़े हैं। सहारनपुर पुलिस ने भगवानपुर के अलावलपुर गांव में छापा मारकर हिंसा के मास्टर माइंड पप्पू के दो परिचितों को उठाया है।
विज्ञापन


वहीं बताया गया है कि पप्पू मूल रुप से अलावलपुर गांव का निवासी था। यहां से कई साल पूर्व वह मुजफ्फरनगर में जाकर बस गया था।

सहारनपुर में 26 जुलाई की सुबह हिंसा भड़क गई थी। जिसमें लोगों की दुकानें और वाहन फूंक दिए गए थे। साथ ही कई लोगों की मौत भी हो गई थी।
Trending Videos

कई दिनों तक सहारनपुर में लगाना पड़ा था कर्फ्यू

पुलिस प्रशासन को मामले पर काबू पाने के लिए कई दिनों तक कर्फ्यू लगाना पड़ा था। इस हिंसा के पीछे मास्टर मांइड पप्पू का हाथ होने की बात सामने आई थी।

पुलिस ने मास्टर माइंड पप्पू को गिरफ्तार कर लिया था। पप्पू के कनेक्शन भगवानपुर के अलावलपुर गांव से जुड़े होने की बात सामने आई है।

इस मामले में सहारनपुर पुलिस ने अलावलपुर गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस अपने साथ उठाकर सहारनपुर ले गई।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस में हड़कंप

सहारनपुर दंगों के तार अलावलपुर गांव से जुड़ा होने की जानकारी से स्थानीय पुलिस में भी हड़कंप मचा है।

बताया गया है कि मास्टर माइंड पप्पू मूल रुप से अलावलपुर गांव का रहने वाला है। कई सालों पूर्व पप्पू और उसका परिवार यहां से सब कुछ बेचकर मुजफ्फरनगर चले गए थे।

इसके बाद मुजफ्फरनगर से वह अपने परिवार के साथ सहारनपुर आकर रहने लगा था।

वहीं मंडावर चौकी के एसआई डॉक्टर दिनेश सिंह ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। वहीं ग्रामीण भी बता रहे है कि अक्सर ही पप्पू का गांव में आना जाना रहा है। पप्पू के तार जुड़ा होने की बात पर गांव के लोग चर्चा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें