फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के गुरुमंत्र से चक्रव्यूह तोड़ेगा अभिमन्यु

Sat, 16 Nov 2013 08:02 AM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट की प्रैक्टिस करने वाला देहरादून का अभिमन्यु राणा सचिन तेंदुलकर से गुरुमंत्र लेने के बाद मेहनत करने में लगा है।
विज्ञापन


शॉट देख हर कोई रह जाता है दंग
महज नौ साल की उम्र वाले अभिमन्यु के शॉट देख हर कोई दंग रह जाता है। एसजीआरआर रेसकोर्स के मैदान में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे अभिमन्यु का कहना है सचिन तेंदुलकर ने उनको खेल की जो बारीकियां और शॉट बताए, वे हमेशा याद रखेंगे।

पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती

लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब में कोच नरेंद्र शाह और किरन शाह से कोचिंग ले रहे जोगीवाला निवासी अभिमन्यु राणा के लिए बीता साल यादगार रहा।

साल के अंत में उन्हें मसूरी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका मिला था। क्लब के सभी खिलाड़ियों में सबसे छोटा होने के कारण सचिन ने अभिमन्यु को पास बुलाकर बैठाया और सिर पर हाथ फेरते हुए खेल के बारे में पूछा।
विज्ञापन


मास्टर-ब्लास्टर ने सिखाया सबकुछ
अभिमन्यु ने बताया कि सचिन ने उनसे कहा कि अच्छा खेलो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक दिखाओ। खेल में हमेशा अनुशासित रहो और अपने गुरु की बातों का हमेशा पालन करो।
विज्ञापन


पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल

गुरु के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही आप आगे बढ़ सकोगे। इस दौरान सचिन ने कवर ड्राइव, स्टेट ड्राइव और स्क्वायर कट खेलने के तरीके बताए।

सचिन ने कहा कि जब भी कवर ड्राइव खेलो तो पैर बॉल की लाइन में होना चाहिए और सीधे बैट से खेलने की कोशिश करो, तभी स्टेट ड्राइव भी आसानी से खेल सकोगे। वहीं स्क्वायर कट लगाते समय दायां पैर पीछे निकलेगा और हल्का सा शरीर को पीछे की ओर मोड़ते हुए शॉट खेलो।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें