फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में सचिन ने अर्जुन को दिया गुरुमंत्र

Thu, 25 Dec 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भले ही इस बार भी प्रशंसकों, मीडिया से दूरी बनाए हुए हों, लेकिन उनके दीदार के लिए बड़ी संख्या में लोग लालटिब्बा पहुंच रहे हैं। हालांकि, घंटों इंतजार के बाद भी सचिन की झलक न मिलने पर प्रशंसक मायूस लौटे।
विज्ञापन


सचिन के मसूरी पहुंचने के साथ ही लालटिब्बा भी सैलानियों से गुलजार हो गया है। क्रिसमस, न्यू ईयर मनाने मसूरी पहुंचे कई पर्यटक बुधवार को सचिन के आने की जानकारी मिलते ही लालटिब्बा की ओर निकल गए।

कई प्रशंसक तो सुबह से दोपहर बाद तक यहां जमे रहे, हालांकि सचिन के दीदार उन्हें नहीं हो सके। सचिन की पत्नी अंजलि जरूर दोपहर करीब 12 बजे परिजनों संग चार दुकान पहुंचीं। यहां कुछ देर टहलने के बाद सभी लौट गए।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था चौकस
बताया जा रहा है कि होटल रूकबी मेनर में ‘न्यू ईयर पार्टी’ और संजय नारंग के नए घर डहेलिया बैंक के उद्घाटन पर देश-विदेश से सौ से अधिक नामी हस्तियों के आने की संभावना है। बालीवुड से दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वा और देश के कई बड़े उद्यमी भी यहां आने वाले हैं। मसूरी में वीवीआईपी दौरों को देखते हुए पुलिस ने लालटिब्बा और आसपास सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है।
विज्ञापन

अर्जुन को सिखाए गुरुमंत्र

हर बार की तरह इस बार भी सचिन तेंदुलकर ने अपनी दिनचर्या में खेल के लिए भी वक्त तय किया हुआ है। बुधवार दोपहर सचिन की पत्नी डा. अंजलि और परिजन चार दुकान की ओर गए तो सचिन बेटे अर्जुन को लेकर वुडस्टाक स्कूल पहुंच गए। दोपहर ठीक 12:30 बजे पिता-पुत्र स्कूल के खेल मैदान पर थे। यहां अर्जुन ने स्थानीय बच्चों संग क्रिकेट खेला। इस दौरान सचिन बेटे को खेल के गुरुमंत्र सिखाते रहे। करीब दो बजे सचिन बेटे को लेकर अपने दोस्त संजय नारंग के घर बोथवेल बैंक लौट गए।

अधिकारियों की हुई दावत
संजय नारंग इन दिनों मेहमाननवाजी में जुटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक पांच सितारा सुविधाओं वाले डहेलिया बैंक को नारंग अपना ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ मानते हैं। उद्घाटन समारोह में दिक्कत न हो, इसके लिए मंगलवार रात नारंग ने प्रदेश के शासनस्तरीय कई अधिकारियों को दावत दी। सूत्र बताते हैं कि अधिकतर अधिकारी निजी कारों या टैक्सियों से ही होटल रूकबी मेनर पहुंचे। इस बात का खास ख्याल रखा गया कि किसी अधिकारी की पहचान न हो सके। इसके लिए होटल के मुख्य द्वार पर कड़ा पहरा लगाए रखा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें