यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई के बीच 250 भारतीय छात्रों को इंडियन एंबेसी ने सुरक्षित रोमानिया पहुंचाया। जहां से सभी छात्र और छात्राएं मुंबई पहुंचीं। यूक्रेन में पढ़ रहीं श्रीनगर की आकांक्षा कुमारी ने वीडियो शेयर कर सरकार को धन्यवाद दिया।
टिकट रद्द होने से रोहित मायूस
आकांक्षा ने बताया कि पिछले दो दिन उसने ओर उसके सभी साथियों ने बहुत कष्ट में गुजारे। वह दो दिन से बंकर में ही थे। एटीएम वहां काम नहीं कर रहे थे। खाने-पीने की भी कमी आ गयी थी लेकिन अब सब ठीक है।
ये भी पढ़ें...Ukraine Crisis: हरीश रावत ने जताई चिंता, कहा- प्रधानमंत्री देशवासियों को करें आश्वस्त, फंसे लोगों को लाएंगे सुरक्षित
परिजनों ने बताया कि आकांक्षा शुक्रवार को आने वाली थी, लेकिन हवाई अड्डों के युद्ध से प्रभावित होने और यातायात की समस्या होने की वजह से यात्रा रद्द हो गई थी। श्रीनगर शहर की आकांक्षा कुमारी और रोहित वर्मा यूक्रेन के चेर्नवित्सी शहर में स्थित बूकोवियान स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। रोहित एमबीबीएस तृतीय और आकांक्षा द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। रोहित की भी शुक्रवार को वतन वापसी का टिकट था, लेकिन बुकिंग रद्द हो गई।