फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बदहवास' हालत में मिली रशियन महिला

Wed, 25 Sep 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार स्थित गंगा घाट से 30 वर्षीय रूसी महिला मारिया बदहवास हालत में मिली। मंगलवार रात को महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वह अपना नाम भी नहीं बता पा रही थी। इसके चलते पुलिस और खुफिया विभाग को उसका पता तलाशने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

पढ़ें, राम-राम! युवती ने शराब पीकर 'पब्लिक' को बकी गालियां

एक आश्रम में ठहरा था रूसी दल
बाद में उसके साथी आए तो उसके नाम-पते के बारे में जानकारी मिली। रूसी दल भूपतवाला के एक आश्रम में ठहरा है।

नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार शाम को गंगा घाट से रशियन महिला संदिग्ध हालत में बदहवास अवस्था में घूमते हुए मिली थी।

पढ़ें, हैवानियत! पत्नी को 'सरिये' से मारकर किया लहुलुहान

महिला रूसी भाषा ही जानती
महिला रूसी भाषा के अलावा और कोई जुबान नहीं जानती थी। इस कारण उसकी बातें समझ में नहीं आ रही थीं। बदहवाशी के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें, मसूरी में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, हंगामा

पुलिस रातभर युवती के बारे में जानकारी जुटाने में लगी रही। खुफिया विभाग भी अपने रिकार्ड को खंगालने में जुटा रहा। रातभर विदेशियों के बारे में जानकारी जुटाई जाती रही।
विज्ञापन


कई घंटे बाद मिले मारिया के साथी
कई घंटे बाद मारिया के साथी मिल पाए। उन्हें देखकर मारिया और पुलिस की जान में जान आई। पुलिस ने बताया कि रूसी दल उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित एक आश्रम में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन


पढ़ें, ना मोदी ना राहुल, केदार के लोग करेंगे 'बहिष्कार'

शाम को महिला टहलने निकली थी कि वह आश्रम का रास्ता भूल गई। रशियन के अलावा अंग्रेजी नहीं जानने के कारण वह किसी को अपनी समस्या भी नहीं बता सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें