फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रन फॉर हेल्थ में रूपचंद और राजेंद्र बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की ओर से रन फॉर हेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित तीन किलोमीटर की इस प्रतियोगिता में सचिवालय के 100 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग की 70 से अधिक आयु वर्ग में रूपचंद गुप्ता, 60 से अधिक आयु वर्ग में जीएन पंत, 50 से अधिक आयु वर्ग में भुवन चंद्र तिवारी, 40 से अधिक आयु वर्ग में शोबन सिंह और 30 से अधिक आयु वर्ग में कुशल सिंह महर और ओपन वर्ग में राजेंद्र प्रसाद जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।I
विज्ञापन

Iवहीं, महिला वर्ग में 50 से अधिक आयु वर्ग में गोदावरी रावत, 40 से अधिक आयु वर्ग में निधि, 30 से अधिक आयु वर्ग में दीपा बोहरा और ओपन वर्ग में सुमन भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सचिवालय चौक से शुरू हुई दौड़ सेंट जोसेफ स्कूल व लिस मुख्यालय होते हुए सचिवालय एटीएम चौक पर संपन्न हुई। इससे पहले सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखा दौड़ को रवाना किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, जीवन सिंह बिष्ट, रीता कौल, दिनेश घींगा, गोदावरी रावत, प्रमिला टम्टा, निधि, डॉ. अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें