फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर : हनी ट्रेप कर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का भंडाफोड़, ऐसे बनाते थे युवकों को शिकार

Sun, 13 Jun 2021 03:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम मांगी जाती थी। इससे भी हैरानी की बात ये है कि गैंग का एक सदस्य पुलिस की वर्दी में पहुंचकर कार्रवाई करने की धमकी देता था।
विज्ञापन
पुलिस ने भंडाफोड़ किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनी ट्रेप कर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी युवतियां युवकों को कॉल कर अपने साथ कमरे में ले जाती थी। इसके बाद अन्य युवक उनके परिजन बनकर पहुंचते थे।

विज्ञापन


वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम मांगी जाती थी। इससे भी हैरानी की बात ये है कि गैंग का एक सदस्य पुलिस की वर्दी में पहुंचकर कार्रवाई करने की धमकी देता था। पुलिस ने गोला रोड लालकुआं निवासी मो. यामीन की तहरीर पर गैंग के तीन सदस्य कुलविंदर निवासी शांतिविहार रुद्रपुर, मोनू निवासी सिरौली बरेली व दीवान सिंह निवासी कालाढूंगी को गिरफ्तार किया है।

जबकि बलवीर निवासी धुमखेड़ा नानकमत्ता, दीपा निवासी नानकमत्ता व पूजा निवासी अज्ञात फरार हैं। आरोपियों ने पीड़ित मो. यामीन को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगे थे। इसमें से 27 हजार रुपये वह आरोपियों को दे भी चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें