फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: केदारनाथ क्षेत्र में अचानक खराब हुआ मौसम, दो हेलीकॉप्टरों की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 11 May 2026 06:13 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)

सार

मौसम खराब होने की वजह से गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ क्षेत्र में दृश्यता कम होने के चलते दोनों पायलटों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यहां सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय लिया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम खराब हो गया। यहां घना कोहरा छाने व धुंध के कारण दो हेलीकॉप्टरों को एहतियातन अगस्त्यमुनि मैदान स्थित हेलीपैड पर आकस्मिक उतारना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हिमालयन हेली सेवा का एक हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से सेरसी की ओर जा रहा था, जबकि इंडो कॉप्टर कंपनी का दूसरा हेलीकॉप्टर सहस्रधारा से फाटा के लिए उड़ान पर था। गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ क्षेत्र में दृश्यता कम होने के चलते दोनों पायलटों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यहां सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय लिया।

Uttarakhand Weather:  मौसम ने ली करवट, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश, जानें कबसे चढ़ेगा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदार घाटी में मौसम खराब होने के कारण दोनों हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। वहीं, मौसम साफ होने के बाद दोनों हेलीकॉप्टरों ने अगस्त्यमुनि हेलीपैड से उड़ान भरकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें