फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: ग्राम विकास विभाग के सहायक परियोजना निदेशक पर युवती से छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Jan 2025 10:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

आरोप है कि लगभग दो वर्ष से जिले में ग्राम विकास विभाग में तैनात सहायक परियोजना निदेशक विमल कुमार ने बीते 21 जनवरी को पुराने विकास भवन के समीप हिलांस आउटलेट में एक युवती के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय में ग्राम विकास विभाग में तैनात सहायक परियोजना निदेशक पर एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व में भी उक्त निदेशक पर छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि लगभग दो वर्ष से जिले में ग्राम विकास विभाग में तैनात सहायक परियोजना निदेशक विमल कुमार ने बीते 21 जनवरी को पुराने विकास भवन के समीप हिलांस आउटलेट में एक युवती के साथ छेड़खानी की। युवती बमुश्किल वहां से बचकर भागी। युवती ने घर पहुंचकर घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Dehradun: प्रेमी और उसके दोस्तों ने लखीमपुर की युवती संग दुष्कर्म के बाद की हत्या, दून के जंगल में फेंका शव
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, जांच अधिकारी एसआई वंदना अग्रवाल ने बताया कि युवती से छेड़खानी के मामले में विमल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। युवती सहित अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार संबंधित अधिकारी पूर्व में भी महिला कर्मचारी से छेड़खानी में निलंबन की सजा भुगत चुके हैं। साथ ही एक महिला कार्मिक ने भी उनकी शिकायत की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें