फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सहकारी समितियों में 24 व 25 फरवरी को होंगे चुनाव, पहली बार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

Fri, 31 Jan 2025 10:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए 11 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 24 व 25 फरवरी को सहकारी समितियों के चुनाव होंगे। 670 से अधिक समितियों में चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे के मुताबिक, 24 फरवरी को प्रबंध कमेटी के सदस्यों और 25 फरवरी को प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे।

विज्ञापन


सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष के मुताबिक चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए 11 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।

Economic Survey: देश की प्रगति में दिखी उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य की चमक, सामने आई कामयाबी की झलक
विज्ञापन
विज्ञापन


24 फरवरी को मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। सभापति, उपसभापति एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 25 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। वहीं, 25 फरवरी को मतदान के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें