फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: दोस्तों के साथ मंदाकिनी नदी में नहाने गया युवक डूबा, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ

Fri, 21 Jun 2024 09:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग)

सार

बीरेंद्र अपने चार दोस्तों के साथ मंदाकिनी नदी में नहाने गया। यहां नदी के तेज बहाव में नहाते हुए वह डूब गया।
विज्ञापन
नदी में डूबा युवक - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर के नीचे मंदाकिनी नदी में नहाने गए पांच युवकों में से एक नदी में डूब गया। पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान लापता युवक की खोजबीन में जुटे हुए हैं। युवक, कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से अपने घर आया था और शुक्रवार को अपने पासपोर्ट सत्यापन के लिए रुद्रप्रयाग गया था, वहां से लौटकर वह अपने दोस्तों के साथ मंदाकिनी नदी में नहाने में चला गया था।

विज्ञापन


दोपहर बाद करीब दो बजे बीरेंद्र पुत्र बलवीर लाल, निवासी ग्राम कोट-बांगर, जखोली अपने चार दोस्तों के साथ मंदाकिनी नदी में नहाने गया। यहां नदी के तेज बहाव में नहाते हुए वह डूब गया। उसके साथी कुछ समझ पाते, बीरेंद्र पानी के बहाव में ओझल हो गया।

Chardham Yatra: यमुनोत्री की यात्रा पर आए आंध्र प्रदेश के यात्री की मौत, धाम में अब तक 28 की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद, चार युवकों ने ही स्थानीय लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और युवक की खोजबीन में जुट गए।

देर शाम तक युवक को कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि मंदाकिनी नदी में डूबा युवक अपने पासपोर्ट सत्यापन के लिए रुद्रप्रयाग गया था। युवक के पिता मुंबई में नौकरी करते हैं और वह भी मुंबई से कुछ दिन पहले घर लौटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें