बस इस बात को लेकर दोनों गुटों के बीच तू तू मैं मैं हो गई। देखते ही देखते दोनों ही गुट आमने सामने आ गए। युवाओं ने कुर्सियों से ही एक दूसरे पर हमला बोल दिया। मौके पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इधर, कव्वाल मंच छोड़कर भाग गए।
कई मिनट तक हुड़दंगी एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला करते रहे। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ रहे युवाओं पर लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ दिया। कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। यदि कोई शिकायत करेगा तो कार्रवाई होगी।