फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 और 23 को बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ में ठंड तो मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगा घना कोहरा

Wed, 20 Nov 2019 09:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के पांच जिलों में 22 और 23 नवंबर को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले दिनों की तरह धुंध छायी रह सकती है। 20 नवंबर से ही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम का यह बदलाव दिखने लगेगा।

विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना है। 20 से 23 नवंबर तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे में बढ़ोतरी होगी। वहीं, 20 और 21 को कई स्थानों पर बादल छाये रह सकते हैं।

22 और 23 को उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। इन दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धुंध भी छायी रह सकती है। पिछले दिनों भी नॉर्थ वेस्ट विंड के कमजोर होने और हवा में नमी बढ़ने से प्रदेश में दो दिन तक धुंध छायी रही थी। 

विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले लगभग सभी इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। 

मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में अभी ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। 22-23 और 27 को बारिश-बर्फबारी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

इससे मैदान और पहाड़ के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड बढ़ जाएगी। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। बारिश के बाद इसमें दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है। 
विज्ञापन

सड़क कटिंग के दौरान दरकी चट्टान, आपरेटर घायल

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए पहाड़ी कटिंग के दौरान बड़ी चट्टान दरक गई। इसकी चपेट में आकर पोकलेंड ऑपरेटर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। चट्टान दरकने से करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

इन दिनों गुरना से आगे कंतगांव तप्पड़ के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए पहाड़ी कटिंग का काम चल रहा है। मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे पोकलेंड आपरेटर कैलाश कुमार (22) पहाड़ी काट रहा था। इस बीच चट्टान दरक गई और मलबे के साथ आपरेटर मशीन सहित गधेरे में गिर गया। सड़क कटिंग में जुटी कंपनी के कार्मिकों ने आपरेटर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि आपरेटर की हालत खतरे से बाहर है।

सड़क पर बड़े बोल्डर गिरने से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। सड़क पर ढाई बजे तक यातायात बाधित रहा। इससे घाट की ओर से आने वाले और जिला मुख्यालय से जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क बाधित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में बोल्डर हटाकर यातायात सुचारु किया गया। घाट रोड पर पहाड़ी कटिंग का कार्य होने से प्रतिदिन सड़क पर दो-तीन स्थानों पर जाम लग रहा है। इसके चलते आए दिन सवारियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें