फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : प्रदेश में 19334 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूलों में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- लॉटरी के माध्यम से इन बच्चों का हुआ चयन
विज्ञापन

- निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए कोटे की 25 फीसदी सीटें
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रदेश के निजी स्कूलों में 19334 बच्चों को प्रवेश मिलेगा। लॉटरी के माध्यम से इन बच्चों का कोटे की 25 फीसदी सीटों के लिए चयन हुआ है।
अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक राज्य के 3696 स्कूलों में वर्ष 2026-27 के लिए आरक्षित 28876 सीटों पद दाखिले के लिए 36767 बच्चों ने आवेदन किया। इनमें से 27131 बच्चों के आवेदन सही मिले। अपर राज्य परियोजना कार्यालय में सही मिले आवेदनों की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के आधार पर निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 19334 बच्चों का चयन किया गया है। चयनित बच्चों को विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अपर राज्य परियोजना निदेशक ने कहा, जिन बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए चयन हुआ है। उनकी ओर से संबंधित विद्यालय से संपर्क कर 30 अप्रैल तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लॉटरी निकाले जाने की प्रक्रिया के दौरान उप राज्य परियोजना निदेशक अंजुम फातिमा, हिमांशु कुमार, पुष्पांजलि, आशीष पुरोहित, एसएस चौहान, अजीज भंडारी, पल्लवी नैन, अमृता जायसवाल, प्रद्युमन सिंह रावन, आशीष मोहन, बीपी मैंदोली, पूनम, मेघा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
9542 सीटें रह गई खाली
देहरादून। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग के बच्चाें के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों में से 19334 के लिए छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, लेकिन अब भी 9542 सीटें खाली हैं।
-
इन जिलों में लॉटरी से इतने बच्चों का हुआ चयन
जिला चयनित बच्चे
अल्मोड़ा 658
बागेश्वर 273
चमोली 235
चंपावत 603
देहरादून 4449
हरिद्वार 3202
नैनीताल 2280
पौड़ी 407
पिथौरागढ़ 753
रुद्रप्रयाग 52
टिहरी 447
यूएसनगर 5247
उत्तरकाशी 728
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें