फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आयुष विभाग में ई-ऑफिस होगा लागू, चारधाम में तैनात होंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
- सचिव आयुष रंजना राजगुरु ने ली विभागीय समीक्षा बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। आयुष विभाग के कामकाज में तेजी के लिए अब ई-ऑफिस लागू किया जाएगा। चारधाम यात्रा में भी रोस्टर के हिसाब से आयुष चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। शनिवार को सचिव आयुष रंजना राजगुरु ने समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।
निदेशालय आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं के सभागार में हुई बैठक में सभी जिलों में चल रही जिला योजनाओं और कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। सचिव ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि विभाग के सभी पत्राचार अब अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से ही किए जाएं। सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्मिकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति और आई-गोट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सचिव ने आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर चिह्नित चिकित्सालयों में स्टाफ की उपलब्धता और रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि ऋषिकुल फार्मेसी के सुदृढ़ीकरण के लिए नए भवन के निर्माण को जल्द भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी होगी और औषधि निरीक्षण को सख्ती से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में आयुष सेवा पोर्टल पर पंजीकरण, पंचकर्म केंद्रों की स्थापना और दुर्गम क्षेत्रों में अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। जन-जागरुकता के लिए सोशल मीडिया और मोबाइल वैन का सहारा लिया जाएगा। सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और स्थलीय निरीक्षण कर उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक माह जिलों की प्रगति की समीक्षा करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें