फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस मुस्लिम मंच बोला, आजम खान और ओवैसी इस्लाम के दुश्मन

Thu, 17 Aug 2017 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
azam khan and Asaduddin Owaisi
विज्ञापन
आरएसएस मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने कहा कि आजम खान और ओवैसी देश के ही नहीं इस्लाम के भी दुश्मन हैं, जो भारत में रहकर भी भारत माता और वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुरान शरीफ में मां के चरणों में ही जन्नत बताया गया है।
विज्ञापन


इसके विपरीत आजम खान और ओवैसी वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले लद्दाख से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही गोरक्षा यात्रा का रुड़की में भव्य स्वागत किया गया।  

नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने गाय की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गाय से न सिर्फ हमें दूध मिलता है, बल्कि गोमूत्र से 254 तरह की दवाएं बनाई जाती हैं। वहीं गोबर से हमें ईधन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


इसके बावजूद देश में लगातार गायों की संख्या घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि गोरक्षा के लिए ही आरएसएस मुस्लिम मंच की ओर से गोरक्षा यात्रा निकाली जा रही है, जो लद्दाख से शुरू होकर कन्याकुमारी तक जाएगी। करीब 11 सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर बृहस्पतिवार को यह रुड़की पहुंची थी।

यहां आयोजित कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक ओर जहां गोरक्षा का आह्वान किया वहीं दूसरी ओर ओवैसी और आजम खान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सभी धर्म इंसानियत और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने गाय को इंसानियत की मां करार दिया। 
विज्ञापन

अयोध्या में बाबरी मस्जिद है ना कि खुदा की....

rss muslim forum president indresh kumar
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद है ना कि खुदा की मस्जिद। उन्होंने कहा कि बाबर ने हिंदुस्तान में आक्रमण कर यहां अपनी मस्जिद बनवाई थी, जहां पहले राम मंदिर हुआ करता था।

बाबर ने यहां के मुस्लिमों को ही हिंदुस्तान का दुश्मन बना दिया। ऐसे में बाबरी मस्जिद की पैरवी करने वालों को खुदा माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि राम और खुदा में कोई फर्क नहीं है। 

इंद्रेश कुमार ने कहा कि जब हामिद अंसारी देश के उपराष्ट्रपति रहे तब तक देश में सेकुलरिज्म था और जैसे ही कुर्सी छोड़ी तो अल्पसंख्यकों को असुरक्षित करार दिया। उन्होंने हामिद अंसारी के बयान को कांग्रेस की सोच करार दिया।

उन्होंने कहा कि अगर भारत में अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं तो उन्हें भी देश छोड़ देना चाहिए। इसके लिए मुस्लिम मंच की ओर से सारी व्यवस्था और खर्च किया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें