फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई राज्यों के नेता आएंगे हरिहर आश्रम, 24 को प्रस्तावित है कार्यक्रम

Tue, 19 Dec 2023 01:28 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार

सार

जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के आचार्य महामंडलेश्वर पद के 25 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के कई संत और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत सहित कई राज्यों के नेता 24 दिसंबर को हरिद्वार के हरिहर आश्रम में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस आयोजन को लेकर आश्रम और अखाड़े ही नहीं प्रशासन की ओर से भी तैयारी की जा रही है।

बता दें कि जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के आचार्य महामंडलेश्वर पद के 25 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के कई संत और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। आश्रम के अनुसार हरिहर आश्रम में दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अयोध्या में राम मंदिर से सात किमी दूर बनेगा उत्तराखंड का अतिथि गृह, चिह्नित जगह पर सीएम की सहमति
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर ही संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में संत सम्मेलन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम में हिमाचल, केरल, जम्मू कश्मीर के अलावा कई अन्य राज्यों के राज्यपाल भी मौजूद रह सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें