फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू

Wed, 30 Jul 2014 05:04 PM IST
अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते 16 जुलाई से लगातार टल रही केदारनाथ यात्रा बुधवार को मौसम सामान्य होने के बाद एक बार फिर शुरू कर दी गई है। बुधवार सुबह सोनप्रयाग से पैदल मार्ग से 22 तीर्थयात्री केदारधाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


सुबह यात्रियों के साथ एनडीआरएफ की एक टीम भी गई। प्रशासन का कहना है कि केदारनाथ पैदल मार्ग की मरम्मत कर दी गई है। रास्ता अब ठीक है।

ऐसे में मौसम ठीक होने के बाद अब केदारनाथ यात्रा आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। बुधवार को केदारनाथ धाम और केदारघाटी में फिलहाल धूप खिली हुई है।

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में अब भी बंद है। यहां सड़क 28 जुलाई को दस मीटर बह गई थी। पांडुकेश्वर और बैनाकुली में भी हाईवे बंद है। शाम से पहले रास्ता खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नहीं खुला बदरीनाथ हाईवे

जोशीमठ/गोपेश्वर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ में मंगलवार को भी दिनभर ठप रहा। हालांकि लामबगड़ से 25 तीर्थयात्री पैदल ही करीब पांच किमी की दूरी पर हनुमान चट्टी पहुंचे जहां से लोकल वाहनों से वे बदरीनाथ धाम पहुंचे।

जिलाधिकारी चमोली एसए मुरुगेशन ने कहा कि लामबगड़ क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही जोरदार बारिश से हाईवे नहीं खुल पाया है। अब बुधवार दोपहर तक ही हाईवे खुलने की उम्मीद है।

लामबगड़ से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है जिससे तीर्थयात्रियों के पैदल ही बदरीनाथ धाम जाने पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ गदेरे के उफान पर आने से बीती सोमवार को दोपहर दो बजे करीब दस मीटर बह गया था। मंगलवार को गदेरे में पानी कम न होने से सीमा सड़क संगठन के मजदूर कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

125 तीर्थयात्री हेमकुंड के लिए रवाना

जोशीमठ (चमोली)। मंगलवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे से 125 सिख तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए। जबकि सांय तक करीब सौ तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब जाने के लिए गोविंदघाट पहुंच गए ‌थे।

ये तीर्थयात्री अब बुधवार को हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान करेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि भारी बारिश के बावजूद भी तीर्थयात्रियों के आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

गोविंदघाट पहुंचे तीर्थयात्री गुरुचरण सिंह का कहना है कि हेमकुंड धाम आने के लिए पिछले पांच सालों से कार्यक्रम बना रहा था। इस बार यहां आने का मौका मिला है। पवित्र हेमकुंड के दर्शन करने के बाद ही घर लौटूंगा।

मौसम पर टिकी है केदारनाथ यात्रा

रुद्रप्रयाग। पिछली 16 जुलाई से अभी तक सिर्फ एक दिन ही यात्रा चल पाई है। मौसम और मार्गों की खराबी को देखते हुए यात्रा बार-बार रोकनी पड़ी है।

इस माह में पांच बार यात्रा स्थगित हो चुकी है। 27 जुलाई को यात्रा पुन: शुरू हुई थी, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने 27 तारीख की शाम को ही दो दिन के लिए यात्रा स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए।

जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि मौसम की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुला गंगोत्री हाईवे

उत्तरकाशी। गंगनानी में अवरुद्ध गंगोत्री हाईवे पर तीन दिन बाद यातायात बहाल तो हो गया, लेकिन अब भी यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहने से यातायात खासा जोखिम भरा बना हुआ है।

संकूर्णाधार के पास बंद उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग भी मंगलवार को कुछ घंटे खुले रहने के बाद शाम को फिर भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। मंगलवार को 43 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंचे। जबकि दूसरे दिन भी गंगोत्री कोई यात्री नहीं गया।

बीते साल गंगनानी में सक्रिय हुआ भूस्खलन गंगोत्री हाईवे के लिए नासूर बन गया है। यहां भारी मलबा एवं बोल्डर आने के कारण तीन दिनों से यातायात ठप पड़ा था। मंगलवार शाम करीब छह बजे बीआरओ ने मलबा साफ कर लिया।

हाईवे की बदहाली के चलते मंगलवार को दूसरे दिन भी कोई तीर्थयात्री गंगोत्री नहीं नहीं गया जबकि यमुनोत्री राजमार्ग पर यातायात सुचारू रहने पर 43 तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री पहुंचकर दर्शन किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें