देहरादून वासियों के लिए बुधवार से तीन दिन मुश्किल भरे रहेंगे। 18 से 20 सितंबर तक चलने वाले विधानसभा सत्र के लिए शहर के कई रास्तों को बदल दिया जाएगा।
पढ़ें, मुझे मेरी गर्ल फ्रेंड से बचाओ...
विधानसभा भवन क्षेत्र के आसपास के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया जाएगा। कुछ सड़कों पर यातायात बंद रहेगा, जबकि कई पर बैरियर लगे रहेंगे। आराघर से जोगीवाला तक का क्षेत्र इससे सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा।
पढ़ें, सौ रुपए में दिया करोड़ों का ठेका
पुलिस ने तीन दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शास्त्रीनगर, हरिद्वार रोड, धर्मपुर और नेहरू कालोनी में बैरियर लगा दिए गए हैं। हर बैरियर की सुरक्षा क्षेत्राधिकारी के पास रहेगी। इन जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
यह है डायवर्जन प्लान
शहर की ओर से रिस्पना बैरियर पर जुलूस आने की दशा में
- आराघर से हरिद्वार जाने वाला यातायात नेहरू कालोनी स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर चौराहा से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट कर जोगीवाला की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहां से वाहन हरिद्वार या ऋषिकेश जा सकेंगे।
- धर्मपुर चौक से रिस्पना की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वाहन बाईपास चौकी से रिस्पना की ओर जा सकेंगे।
- रिस्पना से धर्मपुर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को बाईपास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
जुलूस के जोगीवाला हरिद्वार रोड की ओर आने की दशा में
- जुलूस को शास्त्रीनगर बैरियर पर रोका जाएगा। जोगीवाला आने वाले सभी वाहनों को रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- आईएसबीटी की ओर से हरिद्वार की ओर जाने वाले यातायात को बाईपास चौकी से दूधली मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
बाईपास रोड से जुलूस आने की दशा में
- यातायात को बाईपास चौकी तथा रिस्पना से डायवर्ट किया जाएगा
ब्लाक रहेगा डिफेंस कालोनी मार्ग
सत्र के दौरान डिफेंस कालोनी जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से ब्लॉक किया जाएगा। इस दौरान यातायात को रिस्पना से बाईपास चौकी से बंगाली तिराहे होते हुए केदारपुरम की तरफ मोड़ा जाएगा।