फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सहस्त्रधारा रोड पर दहशत बनकर घूम रहा रॉटविलर, पिछले एक हफ्ते से कर रहा अपने मालिक की तलाश

Mon, 10 Nov 2025 01:08 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

रॉटविलर कुत्ता खतरनाक और आक्रामक नस्ल का कुत्ता है। देहरादून के सहस्त्रधारा रोड पर घूम रहे रॉटविलर को देख लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन
Rottweiler dog - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले करीब एक सप्ताह से सहस्त्रधारा रोड पर खतरनाक रॉटविलर नस्ल का कुत्ता खुलेआम घूम रहा है। कुत्ते से आस-पास के लोग दहशत में हैं। यह कुत्ता स्थानीय नहीं है लोगों का कहना है कि इसको यहां पर लाकर कोई छोड़ गया है। इसके बाद ये यह अपने मालिक को ढूंढ रहा है।

सहस्त्रधारा रोड पर टाइम स्क्वायर मॉल के आस-पास सहस्त्रधारा रोड यह कुत्ता दिख रहा है। दिन में यह लोगों के घरों के सामने रोटी की आस में खड़ा हो जाता है। रात में एक चाय की टपरी इसका ठिकाना बना हुआ है। रॉटविलर कुत्ता खतरनाक और आक्रामक नस्ल का कुत्ता है।

विज्ञापन


भारत सरकार की ओर से भी प्रतिबंधित की गई 23 नस्लों में यह नस्ल भी शामिल है। रॉटविलर नस्ल के कुत्तों ने देहरादून शहर में कई घटनाओं का अंजाम दिया है। कुछ में लोगों की जान तक मुश्किल में आ गई थी। किशननगर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला पर रॉटविलर कुत्तों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।

इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में रॉटविलर कुत्ते ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। तीन दिन पूर्व ही किशननगर चुंगी के पास एक युवक ने ऑटो चालक को कटवाने के लिए अपने पालतू रॉटविलर को छोड़ दिया था। इसमें वह घायल हो गया था। आस-पास की कॉलोनी निवासी राजकुमारी यादव, मनीषा और फूलमती आदि ने बताया कि कुत्ता की वजह से डर लग रहा है।

रॉटविलर की दहशत से मालिक ने छोड़ दिया यह कुत्ता

इस नस्ल की दहशत इतनी है कि अब इसको पालने वालों को भी डर लगने लगा है। सहस्त्रधारा पर घूम रहे लावारिस रॉटविलर के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके मालिक ने दहशत की वजह से ही इसको छोड़ा है। इसके गले में नगर निगम के पंजीकरण का बिल्ला भी नहीं है। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जाता है कि इसका पंजीकरण नगर निगम में नहीं हुआ था।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: उच्च शिक्षा में अब AI सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में होंगे शामिल, विभाग ने किया रोडमैप तैयार

नगर निगम की टीम को वहां भेजकर इसको रेस्क्यू कराया जाएगा और निगरानी में केदारपुरम कांजी हाउस में रखा जाएगा। -सौरभ थपलियाल, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें