फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप: छात्र दिखे उत्साहित, पहले चरण में दून- हरिद्वार के अलग-अलग केंद्रों में हुई परीक्षा

Mon, 10 Nov 2025 12:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप परीक्षा देते हुए छात्र उत्साहित नजर आए। 509 छात्रों ने यह परीक्षा दी। पहले चरण में देहरादून और हरिद्वार जिले के अलग-अलग केंद्रों में परीक्षा हुई। 

विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप परीक्षा देते छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की पहले चरण की परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। देहरादून, हरिद्वार और रुड़की केंद्रों में हुई परीक्षा के लिए छात्रों में उत्साह देखने को मिला। इसमें 509 छात्रों ने हिस्सा लिया।

अमर उजाला की ओर से हर वर्ष आयोजित की जाती है। यह परीक्षा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षिक प्रगति में सहयोग प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई जो 12:30 बजे तक चली। देहरादून के श्री गुरु राम राय विद्यालय, बॉम्बे बाग में परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इसमें 190 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों ने अपनी तैयारी और क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजन स्थल पर सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षा के परिणाम और छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उच्च शिक्षा में अब AI सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में होंगे शामिल, विभाग ने किया रोडमैप तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में 190, हरिद्वार में 114 और रुड़की में 205 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। दूसरे चरण की परीक्षा 16 नवंबर को कोटद्वार, चिन्यालीसौंड़, श्रीनगर और कर्णप्रयाग में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें