फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने पर बवाल, मारपीट और पथराव में दो घायल, गांव में पुलिस तैनात

Fri, 08 May 2020 10:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • रहीमपुर गांव में शुक्रवार सुबह मंदिर के सामने दो समुदायों के लोगों में हुआ विवाद
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में रविदास मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदायों के लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और फिर और पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूूल गए। आननफानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और विवाद को शांत कराया। पथराव में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रहीमपुर गांव में शुक्रवार सुबह रविदास मंदिर में लाउडस्पीकर बज रहा था। आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने मंदिर के बाहर पहुंच लाउडस्पीकर बजाने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों समुदायों के लोगों में बहस हो गई। मामला बढ़ा को मारपीट हो गई। शोर सुनकर दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।

आरोप है कि मंदिर परिसर में भी पत्थर फेंके गए। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, सीओ चंदन सिंह बिष्ट, गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। इस बीच पथराव में जितेंद्र और सोनू घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनू की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि जितेंद्र के भाई संजीत कुमार की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व क्रिकेट खेलते समय हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के युवक दो दिन पूर्व गांव के पास ही क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान भी दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट हो गई थी। गांव के जिम्मेदार लोगों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार को एक बार फिर क्रिकेट विवाद के मामले को तूल देने के लिए लाउडस्पीकर बजाने के मामले का इस्तेमाल किया गया, जिससे विवाद बढ़ा और पथराव हुआ।

भारी पुलिस बल तैनात
मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लिहाजा गांव में मंदिर के बाहर और अन्य जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की चेतावनी देते हुए घरों में ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें