टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दोनों युवक पास में ही नाली में गिर गए। हादसा होता देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को नाली से निकाला। साथ ही अस्पताल लेकर पहुंची।
जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान संजीव (22) और गुड्डू (21) निवासी मोहल्ला हरिजनान के रूप में हुई है। दोनों युवक मजदूरी करते थे।
बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उधर, दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, रुड़की सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे।