बताया जा रहा है कि उसने रुड़की सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे खड़े होकर अपनी मां के पास वीडियो कॉल की और बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। उसकी मां ने ऐसा करने से उसे रोका लेकिन उसने एक नहीं सुनी और कुछ देर बाद कॉल काट दी।
परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद आया। घबराए परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस सोलानी पार्क के पास पहुंची और उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह पार्क के आसपास की ही निकली है। परिजन और पुलिस युवक की गंगनहर व आसपास तलाश कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि युवक की लगातार तलाश की जा रही है।