फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सीओ चकबंदी कार्यालय में विजिलेंस का छापा, पेशकार को आठ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Mon, 17 Apr 2023 05:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Bribe News:  पेशकार ने एक ग्रामीण से उसका काम करने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विजिलेंस से की थी।
विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में सोमवार को विजिलेंस की टीम ने सीओ चकबंदी के दफ्तर में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सीओ के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में पेशकार से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने बिछाया था जाल
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पेशकार ने एक ग्रामीण से उसका काम करने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विजिलेंस से की थी। शिकायत पर विजिलेंस ने शाम करीब साढ़े चार बजे पेशकार राजेंद्र चौहान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की कार्यवाही से चकबंदी कार्यालय के बाहर वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें