करवाचौथ पर सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा है। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य शशि कुमार सैनी, पूर्व प्रधान देवेंद्र सैनी, मुन्ना सैनी, विजेंद्र सैनी, बालेंद्र त्यागी, अशोक त्यागी, अविनाश शर्मा, पंडित अशोक शर्मा आदि ने शोक व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
आंधी और बारिश बनी हादसे का कारण
रविवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश के साथ आंधी शुरू हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और आंधी के बीच दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। कार को बचाते समय बारिश और आंधी के चलते सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं दी होगी। इसके चलते बाइक उसमें जा घुसी और हादसा हो गया।
गम में बदली करवाचौथ की खुशी
करवाचौथ पर दोनों भाई बेटे की ससुराल से बायना खाकर खुशी-खुशी घर लौट रहे थे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। इस तरह दोनों भाइयों के अचानक काल के गाल में समा जाने से बेटे की ससुराल और परिजनों में करवाचौथ की खुशी पल भर में ही गम में बदल गई। यह हादसा दोनों परिवार के लिए कभी न भूलने वाला जख्म दे गया।