फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : टाइल्स के शोरूम में दीवार तोड़कर घुसे चोर, तीस लाख का सामान उड़ाया

Tue, 29 Sep 2020 02:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रुड़की में चोरों ने हाईवे किनारे स्थित एक टाइल्स के शोरूम में सेंध लगाकर लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही आसपास खेतों में सामान की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। शोरूम मालिक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी अंशुल गोयल का सालियर पुलिस चौकी के पास ही हाईवे किनारे कजारिया टाइल्स के नाम से शोरूम है। सोमवार की रात वह रोजाना की तरह शोरूम बढ़ाकर घर चले गए थी। इस बीच रात में चोरों ने शोरूम के पीछे से सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता तब चला जब मंगलवार की सुबह उन्होंने शोरूम खोला और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा देखा। गोदाम में चोरी होने की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने गोदाम के पास जंगल में सामान की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला।

इस बीच पुलिस ने शोरूम के नौकर से भी जानकारी ली। शोरूम मालिक के अनुसार चोर शोरूम से करीब 30 लाख रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा चोर शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित शोरूम मालिक ने पुलिस को तहरीर दी गई। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी से 200 मीटर दूरी पर चोरी

चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जहां पर शोरूम बना हुआ है, वहां से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर सालियर पुलिस चौकी है। यहां रात में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। इस बीच चोर आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार भी हो गई और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। वहीं, शोरूम के सामने ही हाईवे गुजर रहा है, जिस पर रातदिन वाहन चलते हैं। बावजूद इसके चोर आसानी से वारदात कर गए।

शातिर दिमाग थे चोर
चोरों ने शोरूम के अंदर जाने के लिए पहले पीछे से दीवार का थोड़ा सा हिस्सा तोड़ा। इसके बाद शोरूम के अंदर बनी दूसरी दीवार में ऊपर से सेंधमारी की। इसके बाद शोरूम के अंदर रखी एक सीढ़ी से प्रवेश किया और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर चोरी की। तब शोरूम से सामान चोरी किया। वहीं पुलिस आशंका जता रही है कि चोर शोरूम से परिचित थे और उन्होंने चोरी करने से पहले रेकी की होगी।

शोरुम में मिला प्लास
शोरूम में पुलिस ने छानबीन की तो कीमती सामान जैसे टंकी आदि चोरी थी। इतना ही नहीं चोरों ने कुछ कीमती सामान प्लास के जरिए उतारा। जिसके पुलिस को शोरूम से सबूत भी मिले हैं। पुलिस ने प्लास को अपने कब्जे में ले लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें