फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर एयरफोर्सकर्मी ने की थी खुदकुशी, महिला मित्र गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2020 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • बस्ती की रहने वाली है महिला, निजी संबंधों का वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप
  • बेटे ने महिला पर दर्ज कराया था, पिता को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस

 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरफोर्स के जूनियर वारंट अफसर राम सिंह दहिया की खुदकुशी मामले में आरोपी बस्ती की रहने वाली महिला मित्र रंजना जायसवाल को कैंट पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपी महिला निजी संबंधों का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। इस वजह से एयरफोर्सकर्मी ने खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन


कमरे से मिले सुसाइड नोट में आरोपित महिला का मोबाइल नंबर मिलने पर एयरफोर्स कर्मी के पुत्र ने खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कराया था। पुलिस पूछताछ में महिला ने कुबूल किया कि उसने एयरफोर्सकर्मी से धमकी देकर कई बार रुपये की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के सोनीपत के राई थानाक्षेत्र के दोवापुर के मूल निवासी राम सिंह दहिया एयरफोर्स में जूनियर वारंट अफसर के पद पर गोरखपुर में कार्यरत थे। सितंबर में छुट्टी से लौटने के बाद कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत उन्हें 14 दिन के लिए आकाश विहार कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास में होम क्वारंटीन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में यात्रा के दौरान हुई थी दोस्ती

राम सिंह का फोन न उठने पर साथी अनहोनी की आशंका में कमरे पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पता चला कि 14 सितंबर को राम सिंह ने खुदकुशी कर ली थी। राम सिंह के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि एक महिला उनको ब्लैकमेल कर रही थी। निजी संबंधों का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांग रही थी, इसी से आजिज आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली।  
वर्जन

सीओ कैंट सुमित शुक्ल ने बताया कि एयरफोर्सकर्मी के बेटे विपिन दहिया ने कैंट थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सर्विलांस की मदद से सोमवार की सुबह आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला दिल्ली घूमने गई थी। बीती 29 अगस्त को गोरखधाम एक्सप्रेस से वह लौट रही थी। कोच संख्या ए-1 में उसकी मुलाकात हरियाणा से लौट रहे राम सिंह से हुई। सफर के दौरान उसने राम सिंह के साथ अपना वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह रुपये मांग रही थी। हालांकि कितने रुपये की मांग कर रही थी, यह पता नहीं चल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें