फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: वारंटी प्रकरण में एक दरोगा और दो सिपाही लाइन हाजिर, भाजपाइयों और पुलिस में हुई थी नोकझोंक

Tue, 04 Jan 2022 05:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

सोमवार की रात भाजपा नेता भगवानपुर थाने में एक वारंटी को छुड़ाने गए थे। जहां पर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवानपुर थाने में वारन्टी को छुडवाने को लेकर भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक व अभ्रदता के मामले में एसएसपी एक दरोगा व दो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, मामले की जांच सीओ मंगलोर पंकज गैरोला  को दी गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार की रात भाजपा नेता भगवानपुर थाने में एक वारंटी को छुड़ाने गए थे। जहां पर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई थी। आरोप था कि पुलिस कर्मियों ने भाजपा नेताओं से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी। जिसे लेकर भाजपा नेता थाने में ही धरने पर बैठ गए थे और कार्रवाई की मांग की थी।

मामला बढ़ता देख एसएसपी  डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार की सुबह एक दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ मंगलौर को दी गई है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रकरण से भाजपा नेता आहत, प्रदेश छोड़ने का एलान

भाजपा नेता एवं कृषि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज कपिल ने कहा कि सोमवार को थाने में हुई घटना से उन्हें बहुत आघात पहुंचा है। लेकिन जिले और प्रदेश के पार्टी के किसी नेता ने उनसे उनका हाल तक नहीं पहुंचा है, जिससे उन्हें और ठेस पहुंची है। इसलिए वह परिवार के साथ प्रदेश से पलायन करेंगे। 

भाजपा नेता एवं कृषि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज कपिल ने मंगलवार को कस्बा स्थित अपने वापस पर प्रेस वार्ता कर कहा कि उन्होंने आज तक पार्टी के हित में कार्य किया है। वह पार्टी के एक सच्चे सिपाही हैं। सोमवार की रात उनके साथ पुलिस ने अभद्रता और मारपीट की। जबकि इस मामले में उनकी कोई गलती तक नहीं थी। मारपीट में उनके चोट भी आई है। लेकिन पार्टी के किसी नेता ने उनसे हाल तक नहीं पहुंचा है, जिससे वह बहुत दुखी हैं।

कहा कि इसे लेकर उनकी पार्टी के नेताओं से हमेशा नाराजगी रहेगी और वह प्रदेश से परिवार के साथ पलायन करेंगे। कहा कि वह हमेशा भाजपा के सिपाही रहेंगे, लेकिन अब भगवानपुर कस्बे में नहीं रहेंगे। वह किसी दूसरे प्रदेश में बच्चों के साथ रहकर अपनी जीवन व्यतीत करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें