एक हफ्ते के अंदर फायरिंग की रुड़की में यह दूसरी घटना है। नौ सितंबर को रुड़की में बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के गोदाम पर लूट के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। एक गोली एजेंसी पर गैस लेकर आए ट्रक चालक के पैर में जा लगी थी जिससे वह लहूलुहान हो गया था। फायरिंग के बाद बदमाश बिना लूट के ही फरार हो गए थे।
पुलिस पूछताछ में कर्मचारियों और ट्रक चालक ने बताया था कि युवक पिस्टल लेकर अंदर आया और कहा कि गोली मार दूंगा, सब हाथ ऊपर करो। इस पर सभी ने सोचा कि, जो कर्मचारी सिलिंडर बांट रहा है, वह उसका कोई परिचित होगा और मजाक कर रहा है, लेकिन उसने तो सच में गोली चला दी।