फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : महिला अधिवक्ता जेबा खान को घर के बाहर मारी गोली, नकाबपोश बदमाश फरार

Mon, 21 Dec 2020 12:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुड़की के लालकुर्ती निवासी महिला अधिवक्ता जेबा खान को रविवार देर रात एक नकाबपोश बदमाश ने गोली मार दी। गोली महिला के पेट के पास से लगती हुई बाहर निकलती चली गई। जिससे महिला घायल हो गई।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पीड़िता के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

परिजन महिला को सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया  जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें