फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: दर्दनाक...सड़क के गड्ढे में गिरी बाइक से छलककर ई-रिक्शा चालक के चेहरे पर गिरा तेजाब, हायर सेंटर रेफर

Sun, 29 Sep 2024 05:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: एक दूध बेचने वाला बाइक से जा रहा था। बाइक पर एक तेजाब की बोतल भी टंगी थी। अचानक बाइक गड्ढे में जा गिरी और उस पर टंगी तेजाब की बोतल सड़क पर गिर गई। इसी बीच तेजाब छिटककर एक ई रिक्शा चालक पर जा गिरा।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की शहर के गड्ढे सड़क की सूरत ही नहीं, बल्कि लोगों को भी जख्म भी दे रहे हैं। इन्हीं गड्ढों की वजह से आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेजाब की बोतल लेकर जा रहे एक दूध बचने वाले की बाइक का पहिया गड्ढे में जा गिरा और बाइक अनियंत्रित हो गई। इस बीच जमीन पर गिरी बोतल का ढक्कन खुल गया और तेजाब छलक कर रिक्शा चालक के चेहरे पर जा गिरा, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया और गंभीर घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया है।

विज्ञापन


शहर में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन इन गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। बावजूद इसके अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। रविवार को भी इन गड्ढों ने एक ई-रिक्शा चालक को ऐसा जख्म दे डाला, जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।

Uttarakhand: टिहरी में आसमान से गुब्बारे के साथ उड़कर खेतों में आ गिरी डिवाइस, देखकर घबराए लोग, तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दरअसल, दोपहर में एक दूध बेचने वाला बाइक से जा रहा था। बाइक पर एक तेजाब की बोतल भी टंगी थी। जैसे ही वह नेहरू स्टेडियम के पास पहुंचा तो बाइक का पहिया एक गड्ढे में जा गिरा। इस दौरान बाइक पर टंगी तेजाब की बोतल भी सड़क पर जा गिरी। इस बीच एक तेज वाहन बोतल के ऊपर से होकर गुजरा तो बोतल से तेजाब इतनी स्पीड से निकला की वह सड़क से ई-रिक्शा लेकर गुजर रहे लाखन निवासी मकतूलपुरी के चेहरे पर जा गिरा।



जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बीच पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल ई-रिक्शा चालक के परिजनों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें