दरअसल, दोपहर में एक दूध बेचने वाला बाइक से जा रहा था। बाइक पर एक तेजाब की बोतल भी टंगी थी। जैसे ही वह नेहरू स्टेडियम के पास पहुंचा तो बाइक का पहिया एक गड्ढे में जा गिरा। इस दौरान बाइक पर टंगी तेजाब की बोतल भी सड़क पर जा गिरी। इस बीच एक तेज वाहन बोतल के ऊपर से होकर गुजरा तो बोतल से तेजाब इतनी स्पीड से निकला की वह सड़क से ई-रिक्शा लेकर गुजर रहे लाखन निवासी मकतूलपुरी के चेहरे पर जा गिरा।
जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बीच पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल ई-रिक्शा चालक के परिजनों से जानकारी ली जा रही है।