आगजनी में बीएसएनएल को 60 लाख से एक करोड़ तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया तक मोबाइल सेवाओं को सुचारु करने का प्रयास जारी है। देर शाम तक मोबाइल सेवा सुचारु होने की उम्मीद है जबकि ब्राडबैंड और लैंडलाइन कनेक्शन ठीक होने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है।
अधिकारियों से नहीं हो पाया संपर्क बीएसएनएल एक्सचेंज में आग लगने से पुलिस अधिकारियों के बीएसएनएल के सीयूजी नंबर और अन्य अधिकारियों के फोन नहीं लगे। लोगों ने अधिकारियों के दूसरे निजी कंपनियों के नंबर पर संपर्क साधा। तब लोगों की समस्या का समाधान हो पाया।
करीब छह महीने पहले आवास विकास स्थित बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज में अंडर ग्राउंड करंट के कारण कनेक्शन के पेयरों का पोस्ट जलकर राख हो गया था। इससे आवास विकास एक्सचेंज से जुड़े करीब 80 कनेक्शन बंद हो गए थे, जो कई दिनों बाद ठीक हो पाए थे, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी सतर्क नहीं हुए।
एक जनवरी से लड़खड़ा रही व्यवस्था
बीएसएनएल रुड़की से एक साथ 34 कर्मचारियों के रिटायर्ड होने के बाद बीएसएनएल की सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। करीब एक सप्ताह से व्यवस्था ठीक हुई थी। अब एक्सचेंज फुंकने से करीब एक माह तक लैंडलाइन कनेक्शन की
घंटी बजनी मुश्किल लग रही है।
पौड़ी के बीरोंखाल विकासखंड के ग्राम सिली तल्ली में शुक्रवार रात दो घरों में आग लगने से वहां रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घर के लोगों ने भागकर जान बचाई।
ग्रामीणों ने बताया कि ईश्वर सिंह पुत्र स्व. धीरेंद्र सिंह गुसाईं और शंभूदयाल पुत्र स्व. गोविंद सिंह गुसाईं के मकान आपस से सटे हुए हैं। शुक्रवार रात गांव के कुछ लोगों ने दूर से मकानों में आग देखी तो शोर मचाया। शोर सुनकर घर के अंदर से लोगों ने भागकर जान बचाई। अग्निकांड में दोनों पीड़ित परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। एसडीएम थलीसैंण अरविंद बिष्ट के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक विनोद रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन लिया। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।