सामाजिक मर्यादाएं लांघ रही राजनीति
राजनीतिक के बरख्श जुबानी जंग ने सामाजिक मर्यादाओं को भी शर्मशार कर दिया है। दोनों जनप्रतिनिधियों के वीडियो सुनेे जाएं तो उनमें शब्दों की मर्यादा सीमाएं लांघती सुनी जा रही हैं। चैंपियन विधायक उमेश कुमार पर कभी उनके शरीर को लेकर तो कभी परिवार की पृष्ठभूमि पर टिप्पणी कर रहे हैं तो उमेश कुमार भी दिल खोलकर चैंपियन का मखौल उड़ाते नजर आ रहे हैं।
फिर याद आई चैंपियन-कर्णवाल की जंग
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद करीब तीन साल पहले चैंपियन और पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल के बीच छिड़ी जंग ने सभी चौंका दिया था। उस समय भी दोनों के बीच लड़ाई अखाड़े तक पहुंच गई थी। यहां तक कि एक-दूसरे ने मूंछ मुंडवाने देने तक की चेतावनी दे डाली थी। उस समय राज्य की राजनीति में दो विधायकों के बीच सबसे बड़ी जुबानी जंग माना गया था। लेकिन अब फिर से उसी तरह की जंग देखने को मिल रही है।