फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में महापंचायत: भारतीय किसान यूनियन रोड़ ने निकाली ट्रैक्टर रैली, हजारों किसानों ने भरी हुंकार

Tue, 26 Sep 2023 02:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

 Roorkee News: महापंचायत में ट्रैक्टर रैली अलग-अलग क्षेत्र से रवाना की गई। हरिद्वार जिले के अलग-अलग क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रालियां रुड़की पहुंची।
विज्ञापन
रुड़की में किसान महापंचायत के लिए जाते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन रोड़ की महापंचायत आज मंगलवार को शुरू हो गई है। भाकियू किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है। इस बार बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में उचित मुआवजा देने, गन्ना मूल्य 650 करने, बिजली मुफ्त करने सहित कई मांगों को लेकर हजारों किसान सड़कों पर उतरे। 

विज्ञापन


सुबह महापंचायत में ट्रैक्टर रैली अलग-अलग क्षेत्र से रवाना की गई। हरिद्वार जिले के अलग-अलग क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रालियां रुड़की पहुंची। मंगलौर, नारसन क्षेत्र से आने वाले किसान गोदावरी होटल के पास एकत्र हुए। लक्सर और खानपुर क्षेत्र से आने वाले किसान बूचड़ी में, भगवानपुर, झबरेड़ा और डाडा आदि गांवों से आने वाले किसान रामपुर चुंगी और कलियर, बेलड़ा से आने वाले किसान बेलड़ी गांव के बाहर एकत्र हुए।

ऋषिकेश कसीनो मामला: वांछित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के क्लीनिक पर पुलिस का छापा, डॉक्टर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से किसान एकजुट होकर एसडीएम चौक के लिए निकले। किसानों का कहना है कि आज प्रशासन और सरकार को बता दिया जाएगा कि किसान अकेला नहीं है। सरकार जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें