फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को मिले छह नए संक्रमित, सोमवार को चलेगा कोविड टीकाकरण महाभियान 

Sun, 10 Oct 2021 07:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Corona Cases in Uttarakhand Today:  रविवार को प्रदेश के 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार , नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 172 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 11720 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार , नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं देहरादून में पांच और  पिथौरागढ़ में एक संक्रमित मिला है। 

कोरोना संक्रमण: ट्रेनों में छह महीने तक लागू रहेगी कोरोना गाइडलाइन, त्योहारों को देखते हुए लिया फैसला
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343668 हो गई है। इनमें से 329991 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7396 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

प्रदेश में सोमवार को चलेगा कोविड टीकाकरण महाभियान 

प्रदेश में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश में अब तक 96 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 43 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। 

प्रदेश सरकार ने दिसंबर तक प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों को कोविड टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। राज्य के पास पर्याप्त वैक्सीन होने के बाद भी टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ी है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 60 हजार से अधिक वैक्सीन की डोज लगानी होगी लेकिन वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 25 से 30 हजार वैक्सीन डोज लग पा रही है। प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पूरे राज्य में लगभग दो हजार केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई जाएगी। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक कुल 1.6 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 74 लाख लोगों को पहली और 32.51 लाख को वैक्सीन को दोनों डोज लगी है। प्रदेश 96 प्रतिशत लोगों को पहली और 43 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि टीकाकरण महाभियान के लिए जिला स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जिलों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें