इस दौरान हथियार भी निकल गए। वहीं गोली चलने पर ग्राम प्रधान कृष्णपाल घायल हो गया। उसके पैर पर गोली लगी है। किसी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन उससे पहले ही परिवार के लोग घायल कृष्णपाल को लेकर अस्पताल पहुंच गए, जहां से डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद कृष्णपाल के ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। उधर, कृष्णपाल का कहना है कि उनके साले ने कार के डैशबोर्ड में रखे तमंचे से उनके ऊपर फायर झोंका है।
उधर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।