फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: युवती ने सीआईएसएफ के जवान पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, लगाई इंसाफ की गुहार

Thu, 26 Nov 2020 09:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • शिकायत के आधार पर पुलिस कर रही जवान को नोटिस भेजने की तैयारी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में एक युवती ने कुछ दिन पूर्व सीआईएसएफ के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद जवान शादी करने के लिए राजी हो गया था, लेकिन उसने फिर शादी करने से इनकार कर दिया। एक बार फिर युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने करीब दो माह पूर्व सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया था कि एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात रुड़की के एक युवक से हुई थी। दोनों की मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई थी।


इसी बीच युवक की सीआईएसएफ में नौकरी लग गई। आरोप था कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवक से संपर्क साधा तो वह शादी करने के लिए तैयार हो गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि अब युवक ने फिर शादी करने से इनकार कर दिया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित युवती कोतवाली पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक को नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा। अगर इसके बाद भी वह नहीं आया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें