फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में थानाध्यक्ष की आईडी हैक कर बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, फिर दोस्तों से मांगे रुपये, ऐसे खुली पोल

Thu, 26 Nov 2020 07:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ में साइबर अपराधियों की धरपकड़ करने वाली पुलिस को भी हाईटेक हो चुके साइबर अपराधी नहीं छोड़ रहे हैं। इसका उदाहरण थानाध्यक्ष कोपागंज अजय तिवारी हैं। जिनकी आईडी हैक कर साइबर अपराधी उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों से रुपयों की डिमांड करने लगा।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी गुरुुवार को तब हुई जब उनके परिचितों ने उनसे संपर्क कर गोलमाल के बारे में बताया। साइबर अपराध का शिकार होने की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष के होश उड़ गए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने तत्काल अपना फेसबुक अकाउंट बंद कराया। साथ ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गए।

साइबर अपराधी थानाध्यक्ष कोपागंज अजय कुमार तिवारी की फोटो लगाकर उनके नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर लोगों से रुपये की डिमांड करने लगा। इस दौरान जब अजय तिवारी के किसी परिचित से रुपया मांगा, तो उसे शक हुआ और उसने अजय तिवारी से संपर्क किया।
विज्ञापन


पूछा कि ऐसा क्या हो गया कि आपको रुपये की अचानक जरूरत पड़ गई। इस बात की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष के होश फख्ता हो गए। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किसी साइबर अपराधी ने इस तरह की हरकत की है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषी का पता चलने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें