एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि विशाल और राहुल ने लड़की के वशीकरण के लिए इरफान को पांच और दस हजार रुपये दिए थे। दोनों कई बार इरफान से मिलने उसके घर आए, लेकिन तंत्र-मंत्र का कोई असर नहीं हुआ।
तांत्रिक की कड़ी से जुड़े तार
पुलिस ने इरफान गोली कांड में परिजनों से गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि वह तांत्रिक का काम करता है। इसके बाद पुलिस इसी तरफ काम करने लगी। पुलिस का शक सही निकला और पुलिस ने राहुल और विशाल को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने पुलिस के सामने सारी सच्चाई उगल दी।
गली-गली में चल रहा तांत्रिक का काला धंधा
शहर में गली-गली में तंत्र-मंत्र कर बिगड़े काम बनाने, वशीकरण समेत अन्य काला धंधा चल रहा है। कई लोगों ने शहर में अपने दफ्तर तक खोल रखे हैं। यह तांत्रिक लोगों को अपने जाल में फंसाकर मोटी रकम ले रहे हैं। पुलिस ने कुछ साल पहले गणेशपुर से एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया था। तांत्रिक पर महिला ने बुरा साया हटाने का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल, एसएसआई देवराज शर्मा, एसआई प्रमोद कुमार, एसआई धर्मेंद्र राठी, एसआई नवीन पुरोहित समेत सिपाही बबलू, ब्रजपाल, संदीप, रणवीर, विरेंद्र, संदीप, चेतन, अहसान अली, अशोक कुमार, नितिन, महिपाल, सुरेश रमोला।
लड़कियों के रास्ते पर फेंकने के लिए देता था मिट्टी
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि राहुल और विशाल ने बताया कि इरफान ने लड़की को वशीकरण के लिए उन्हें मिट्टी दी थी। बताया था कि लड़की जिस रास्ते से जाती है, उस रास्ते में यह मिट्टी एक सप्ताह तक फेंकनी है। इसके बाद लड़की उनकी तरफ आकर्षित होने लगेगी। इसके बाद लड़की पूरी तरह से उनके वशीकरण में आ जाएगी। साथ ही उसने दोनों को ताबीज भी दिया था।
राहुल ने बेच दी 12 बीघा जमीन
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में राहुल और विशाल पूरी तरह डूब चुके थे। इस बीच राहुल ने दो साल तक तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ने के बाद अपनी 12 बीघा जमीन भी बेच डाली। विशाल की गांव में ही दुकान है, उसने भी दुकान का पैसा तंत्र-मंत्र के चक्कर में बर्बाद कर दिया है। एसपी देहात ने बताया कि राहुल ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता ने मौत से पहले बताया था कि उसे इरफान खींच रहा है, इसके बाद दोनों का शक और गहरा गया था।