फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सीआईडी ने 27 बांग्लादेशियों को पकड़ा, फर्जी आधार कार्ड भी मिला, ढाका से था संपर्क

Tue, 19 Jan 2021 08:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
विज्ञापन
बांग्लादेशियों को लेकर जाती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरियाणा के नारनौल जिले में सीआईडी टीम ने मंगलवार को गांव लूणी सलूनी के पास स्थित पहलवान ईंट-भट्ठा पर बच्चों समेत 26 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा राजस्थान के पचेरी ईंट-भठ्ठे से आए अन्य बांग्लादेशी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार होने वालों में 10 पुरुष, पांच महिलाएं और 12 बच्चे शामिल हैं। इन लोगों के पास फर्जी पते पर बना आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। इनके पास बरामद हुए मोबाइल फोन से ढाका में कॉल की गई है। आरोपियों को अब वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।

सीआईडी टीम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए छापे मार रही है। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को सीआईडी टीम इंचार्ज विश्वजीत, एसआई लीलाराम, एसआई अनिल, एसआई जसवंत, एएसआई संदीप, एएसआई भीम, हवलदार अनिल, हवलदार नरेंद्र ने लूणी सलूनी के पास स्थित एक ईंट-भट्ठा पर पहुंची।

विज्ञापन

भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों से दस्तावेज मांगे। कोई भी मजदूर अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र सहित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जब इन लोगों से मूल निवास स्थान की पूछताछ की गई तो सभी ने पहले खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया। बाद में इन्होंने स्वीकार किया कि वह सभी बांग्लादेश के कुरीग्राम के रहने वाले हैं।

एक व्यक्ति के पास आधार कार्ड मिला। जिसमें दिल्ली का फर्जी पता लिखवाया गया था। सीआईडी टीम ने सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एएसआई सारिका ने बताया कि भट्ठे पर छह परिवार के बच्चों समेत 26 लोग रह रहे थे।

करीब दस साल से ईंट-भट्ठों पर मजदूरी का काम कर रहे हैं। इनके साथ रहने वाले अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए सभी लोगों पर कागजी कार्रवाई पर मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान के पचेरी ईंट-भठ्ठे से आए अन्य बांग्लादेशी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अब क्या होगा 

इन सभी पर विदेशी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में इन सभी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। मजिस्ट्रेट के निर्देश अनुसार इन सभी को इनके देश में वापस भेजा जाएगा। पुलिस की मौजूदगी में इन सभी को बांग्लादेश बार्डर पर बीएसएफ के कमांडेंट को सौंपा जाएगा। बीएसएफ के अधिकारी इन लोगों को बांग्लादेश पुलिस के हवाले करेंगे।

मोबाइल कॉल से खुले राज
इन लोगों के पास भारतीय कंपनी के मोबाइल फोन हैं। पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो इन लोगों की ढाका में लगातार बात किए जाने की कॉल रिकार्ड मिले। पिछले 15 दिनों से लगातार बातचीत किए जाने के प्रमाण मिले। इन लोगों ने स्वीकार किया कि वह अपने रिश्तेदारों से लगातार संपर्क में थे।

इन लोगों ने कहा कि इनके कुछ रिश्तेदार राजस्थान में रह रहे हैं। वे करीब दस साल पहले आए थे। इससे पहले झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में ईंट-भठ्ठों पर काम करते रहे थे। एक साल पहले महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र में आए थे।

गणतंत्र दिवस तक चलेगा अभियान 
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष जांच अभियान चला रही है। 26 जनवरी तक यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। जिसमें होटल, लॉज, रेस्ट हाउस, धर्मशाला, गेस्ट हाउस में ठहरे लोगों की जांच की जाएगी। इसके अलावा संदिग्धों की तलाशी भी ली जाएगी। 
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन से पूछताछ की जा रही है। विदेशी साबित होने पर विदेशी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। - सारिका, एसएचओ, सदर थाना, नारनौल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें