फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: तंत्र-मंत्र से बर्बाद होने के शक में युवकों ने तांत्रिक को मारी थी गोली, चार युवक गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • पुलिस ने चार युवकों को किया है गिरफ्तार, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस
  • सोमवार रात ऋषिकेश एम्स में तांत्रिक की मौत, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में तंत्र-मंत्र से बर्बाद करने के शक में ही दो युवकों ने नमाज पढ़कर लौट रहे एक वृद्ध को गोली मारी थी, जिसकी सोमवार की रात ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जिसे गोली मारी, वह तांत्रिक था और उन्हें पक्का यकीन हो गया था कि तांत्रिक ने उन्हें बर्बाद करने के लिए  तंत्र-मंत्र  किया हुआ है और उसकी मौत के बाद ही उनके ऊपर से  तंत्र-मंत्र का साया दूर हो सकता है।

विज्ञापन


इसके चलते तांत्रिक को गोली मारी गई। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो बाइकें, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

मंगलवार को गंगनहर कोतवाली में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने रामपुर गांव निवासी इरफान (70) को शनिवार की रात गोली मारने की घटना का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीम बनाई गई थी। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली तो पता चला कि इरफान तांत्रिक काम करता था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो संदिग्ध बाइकें सामने आई।
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक के आधार पर जांच की तो राहुल निवासी हरचंदपुर माजरा, हरिद्वार और विशाल सिंह निवासी इकबालपुर, हरिद्वार के नाम सामने आए। पुलिस ने सोमवार की शाम दोनों को बंदाखेड़ी फैक्टरी क्षेत्र से हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। इस पर दोनों ने बताया कि घटना में उनके साथ गौरव निवासी ग्राम जड़ौदा जट्ट, थाना देवबंद और आकाश कुमार निवासी ग्राम सुन्हेटी आल्हापुर, झबरेड़ा शामिल थे। ये गौरव और आकाश राहुल की मौसी के लड़के हैं।

बताया कि इरफान से उनकी दो साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों ने इरफान को पैसे देकर लड़कियों को वश में करने के टोटके कराए, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच उन्हें शक हुआ कि इरफान ने किसी ओर के कहने से उन दोनों के ऊपर  तंत्र-मंत्र  कर दिया है। विशाल को शक हुआ कि जिस लड़की को हासिल करने के लिए उसने  तंत्र-मंत्र  कराया था, उसका उल्टा असर होने लगा है।

इसके चलते वह लड़की उससे नफरत करने लगी। इस बीच राहुल के पिता की 25 दिसंबर को मौत हो गई, उसे भी  तंत्र-मंत्र  के चलते पिता की मौत होने का शक हुआ। इसके बाद दोनों एकत्र होकर इरफान के पास पहुंचे और उनके ऊपर हो रहे  तंत्र-मंत्र  को हटाने की बात कही। इरफान ने उनके साथ गाली गलौज कर दी। यहां तक कि विशाल को लात मारकर भगा दिया। इस बीच दोनों ने योजना बनाई कि इरफान की मौत के बाद ही उनके ऊपर से  तंत्र-मंत्र  का असर हट सकता है, इसलिए उसकी हत्या करना जरूरी है।

इस काम के लिए राहुल ने मौसी के लड़कों को भी अपने साथ शामिल कर लिया। एसएसपी ने बताया कि चारों के पास से घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है। सोमवार की रात इरफान की उपचार के दौरान ऋषिकेश एम्स में मौत हो गई। इसके बाद केस को हत्या में तरमीम कर लिया गया है। इस दौरान एसपी देहात एसके सिंह, गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

पांच और दस हजार रुपये दिए थे

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि विशाल और राहुल ने लड़की के वशीकरण के लिए इरफान को पांच और दस हजार रुपये दिए थे। दोनों कई बार इरफान से मिलने उसके घर आए, लेकिन  तंत्र-मंत्र  का कोई असर नहीं हुआ। 

तांत्रिक की कड़ी से जुड़े तार
पुलिस ने इरफान गोली कांड में परिजनों से गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि वह तांत्रिक का काम करता है। इसके बाद पुलिस इसी तरफ काम करने लगी। पुलिस का शक सही निकला और पुलिस ने राहुल और विशाल को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने पुलिस के सामने सारी सच्चाई उगल दी। 

गली-गली में चल रहा तांत्रिक का काला धंधा
शहर में गली-गली में  तंत्र-मंत्र  कर बिगड़े काम बनाने, वशीकरण समेत अन्य काला धंधा चल रहा है। कई लोगों ने शहर में अपने दफ्तर तक खोल रखे हैं। यह तांत्रिक लोगों को अपने जाल में फंसाकर मोटी रकम ले रहे हैं। पुलिस ने कुछ साल पहले गणेशपुर से एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया था। तांत्रिक पर महिला ने बुरा साया हटाने का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल, एसएसआई देवराज शर्मा, एसआई प्रमोद कुमार, एसआई धर्मेंद्र राठी, एसआई नवीन पुरोहित समेत सिपाही बबलू, ब्रजपाल, संदीप, रणवीर, विरेंद्र, संदीप, चेतन, अहसान अली, अशोक कुमार, नितिन, महिपाल, सुरेश रमोला। 

लड़कियों के रास्ते पर फेंकने के लिए देता था मिट्टी
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि राहुल और विशाल ने बताया कि इरफान ने लड़की को वशीकरण के लिए उन्हें मिट्टी दी थी। बताया था कि लड़की जिस रास्ते से जाती है, उस रास्ते में यह मिट्टी एक सप्ताह तक फेंकनी है। इसके बाद लड़की उनकी तरफ आकर्षित होने लगेगी। इसके बाद लड़की पूरी तरह से उनके वशीकरण में आ जाएगी। साथ ही उसने दोनों को ताबीज भी दिया था। 

राहुल ने बेच दी 12 बीघा जमीन
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि  तंत्र-मंत्र  के चक्कर में राहुल और विशाल पूरी तरह डूब चुके थे। इस बीच राहुल ने दो साल तक  तंत्र-मंत्र  के चक्कर में पड़ने के बाद अपनी 12 बीघा जमीन भी बेच डाली। विशाल की गांव में ही दुकान है, उसने भी दुकान का पैसा  तंत्र-मंत्र  के चक्कर में बर्बाद कर दिया है। एसपी देहात ने बताया कि राहुल ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता ने मौत से पहले बताया था कि उसे इरफान खींच रहा है, इसके बाद दोनों का शक और गहरा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें