फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पति ने पत्नी पर लगाया ढाई साल की बच्ची की हत्या का आरोप, शरीर पर मिले कंघे से पीटने के निशान

Mon, 19 Aug 2024 01:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

नदीम अपनी पत्नी और ढाई साल की बच्ची के साथ रुड़की पहुंचा। बच्ची मृत अवस्था में थी। नदीम ने बताया कि उसकी बच्ची की सामान्य मौत नहीं है। उसकी ही पत्नी ने बच्ची को मार दिया है।
विज्ञापन
बच्ची की माैत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर ढाई साल की बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी नदीम चंडीगढ़ के रामगढ़ में रहता है। पत्नी और ढाई साल की बच्ची भी उसके साथ ही वहां रहते थे।

विज्ञापन


रविवार रात को नदीम अपनी पत्नी और ढाई साल की बच्ची के साथ रुड़की पहुंचा। बच्ची मृत अवस्था में थी। नदीम ने बताया कि उसकी बच्ची की सामान्य मौत नहीं है। उसकी ही पत्नी ने बच्ची को मार दिया है।

यह बात जब परिचत और परिजनों को पता चली तो वहां हंगामा होने लगा। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक आरके सकलनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नदीम ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका है। उसे एक ढाई साल की बच्ची है, जो उसके साथ रहती थी। जनवरी माह में उसने दूसरी शादी की थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर चंडीगढ़ ही चला गया था। नदीम ने बताया कि 16 अगस्त को वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से अमृतसर गया था। इस दौरान उसकी पत्नी का फोन आया। उसकी पत्नी ने बताया कि बच्ची को टॉयलेट में गिरने से चोट लग गई है। यह सुनकर नदीम ने कहा कि उसे समीप के अस्पताल में ले जाओ।
विज्ञापन


देहरादून सामूहिक दुष्कर्म: कैसे मिलेंगे सबूत? वारदात के बाद भी दिल्ली रूट पर दौड़ रही थी बस, कई बार की धुलाई

कुछ देर बाद फिर से उसकी पत्नी का फोन आया, उसने बताया कि बच्ची अब ठीक है। रात 12 बजे वह अपने घर पहुंचा, बच्ची को उसने आइसक्रीम खिलाई। इसके बाद वह लोग सो गए, लेकिन सुबह के समय जब वह उठा तो बच्ची नहीं उठी। उसे हिलाया, लेकिन फिर भी बच्ची नहीं बोली। इस पर वह तुरंत ही उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है।

Trending Videos
विज्ञापन

बच्ची की मौत हो सकता है चोट लगने से हुई है। यह सुनकर वह सन रह गया। नदीम के मुताबिक बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे। चंडीगढ़ पुलिस ने बच्ची का पीएम कराया। पीएम करने के बाद वह रुड़की आ गए। नदीम का आरोप है कि उसकी पत्नी ने ही उसकी बच्ची को बेरहमी से पीटा है। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। पत्नी का कहना है कि उसने बच्ची को नहीं मारा है।

बच्ची रो रही थी उसने बस उसको थप्पड़ मारा था। कंघे से उसको पीटा था, लेकिन उसने बच्ची की हत्या नहीं की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामला चंडीगढ़ से जुड़ा है। चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा। बच्ची को दफना दिया गया है। मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें