फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: आकाश हत्याकांड में पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, बाल्टी से पीट पीटकर हुई थी हत्या

Tue, 02 Apr 2024 10:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

आकाश उर्फ शालू सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रुड़की टॉकीज पर अंडे का ठेला लगाता था। नौ जनवरी की रात आकाश का तीन युवकों से झगड़ा हो गया था। तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन
रुड़की में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकाश उर्फ शीलू हत्याकांड में पुलिस की ओर से कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। मुख्य आरोपी समेत तीन लोग जेल में बंद हैं। मामले में मुख्य आरोपी ने आकाश की बाल्टी से पीटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूर्वी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रुड़की टॉकीज पर अंडे का ठेला लगाता था। नौ जनवरी की रात आकाश का तीन युवकों से झगड़ा हो गया था। तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इस बीच एक युवक ने आकाश की बाल्टी से पीटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक निवासी बिंडु खड़क, झबरेड़ा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। दिनेश और आर्यन मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया था।

Haris Farooqui: आईएसआईएस एजेंट हारिस को लेकर दून पहुंची NIA की टीम, कई स्थानों पर लेजाकर की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की जांच एसएसआई अभिनव शर्मा को सौंपी गई थी। तभी से मामले की जांच चल रही थी। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि आकाश हत्याकांड में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

फुटेज को भेजा था फोरेंसिक लैब
आकाश हत्याकांड का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। इसमें मुख्य आरोपी आकाश को बाल्टी से बेरहमी से पीट रहा था। पुलिस ने वीडियो फुटेज कब्जे में ली थी। साथ ही उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें