साथ ही तहरीर के आधार पर युवती के भाई राजन, हरिओम और चचेरे भाई सतबीर उर्फ गुड्डू निवासी गांव तांशीपुर और तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात राजन, हरिओम और सतबीर उर्फ गुड्डू को मंगलौर के पास पुराने गंगनहर पुल से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। तीनों को जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
युवक के नशे के शौक से रिश्ता नहीं था स्वीकार
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गोपी के परिजन रिश्ता लेकर युवती के घर आए थे। लेकिन गोपी के नशे के शौक की जानकारी होने पर उन्होंने शादी करने से मना कर दिया था। इस पर गोपी और युवती घर से फरार हो गए थे। जिसे लेकर युवती के परिजनों में गोपी और उसके परिवार के प्रति गुस्सा था। गुस्से में आकर ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया था।